Raigarh News : लोकसभा परिणाम में इस बार खरसिया विधानसभा में मिलेगी हमे जबरदस्त बढ़त-लक्ष्मी रजवाड़े

हरिराम सुल्तानिया कन्या विवाह भवन प्रांगण में सम्पन्न हुआ खरसिया विधानसभा का सम्मेलन

Raigarh Newsरायगढ़-लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में भाजपा हर विधानसभा में मतदान केंद्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रही है।भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जहां सत्ता को साधन मानकर जनसेवा ही प्राथमिकता रहती है।महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े जी के मुख्य आतिथ्य में आज खरसिया विधानसभा का सम्मेलन संपन्न किया गया।सभा को संबोधित करते हुए लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा की हमारा प्रदेश हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में विकास के पायदान में प्रथम पंक्ति में आने वाला है,हमारी सरकार मोदी जी के गारंटी पे कार्य कर रही है।कांग्रेस ने पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ महतारी को लूटने का कार्य किया है,इसीलिए प्रदेश की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया।खरसिया आकर कार्यकर्ताओं के उमंग को देखकर यह बात तो स्पष्ट है की इस बार लोकसभा के परिणाम में यहां की जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हम इतिहास बदलने वाले है।इस बार प्रचंड मतों से यहां की जनता अपने प्रत्याशी राधेश्याम को अपना आशीर्वाद देकर केंद्र में भेजने वाली है।विकसित भारत के लिए मोदी जी की सरकार बनानी जरूरी है।मोदी जी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में सुशासन और विकास की कल्पना को साकार करते हुए जनहित की योजनाओं को पूरा किया है।प्रदेश की सरकार भी प्रदेशवासियों के हर सपने को पूरा करने के लिए संकल्पित है।

 

Also Read: Raigarh News : एसडीएम के आदेश पर शमशान घाट की भूमि से अवैध धारियों से कराया गया खाली, आगे भी करवाई की उमीद

सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने कहा की मेरे जीवन के 30 वर्षों से मैं समाज सेवा के क्षेत्र में राजनीति को आधार बनाकर कार्य करते आ रहा हु,ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होने के कारण मुझे जनता की समस्याओं का अच्छे से भान है,मैं आज आप परिवार जनों के समक्ष यह शपथ लेता हूं की मैं सदैव जनता को सेवा मे समर्पित रहूंगा।आप सभी कार्यकर्ता मेरे परिवार जन है आप लोगों के मार्गदर्शन में सक्रिय रहते हुए विकास को मूलमंत्र मानकर कार्य करते रहूंगा।

लोकसभा चुनाव के प्रभारी लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा की कार्यकर्ताओं का परिश्रम कभी खाली नहीं जाता ,आप लोगों के प्रयास का ही परिणाम है जो प्रदेश में आज हमारी सरकार है, और हमारी सरकार सदैव किसान,गरीब,युवा एवं मातृशक्ति के कल्याण के लिए कार्य करती रहती है।हर कार्यकर्ता का यह पहला कर्तव्य है की वो अपने अपने बूथों में सर्वाधिक मतदान के लिए प्रयासरत रहें,मतदान अपने पक्ष में हो इसके लिए कार्यकर्ता जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करें,मोदी जी के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाए,पूरे देश का वातावरण मोदीमय एवं भाजपा के पक्ष में है बस आवश्यकता है की हम अंत तक इस लड़ाई में सार्थक भूमिका में रहें।

Also Read: Raigarh News : रायगढ़ में फ्लाईंग स्क्वाड टीम की बड़ी कार्यवाही, गाड़ी से 50 लाख रुपये नगद जप्त  

लोकसभा चुनाव के समन्वयक जशपुर के राजा रणविजय सिंह जूदेव ने अपने ओजपूर्ण भाषण शैली से सभी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया,उन्होंने 1988 के दिलीप सिंह जूदेव के चुनाव की याद दिलाते हुए कहा की खरसिया की जनता और कार्यकर्ता यदि ठान ले तो असंभव को भी संभव कर सकते है उस समय के चुनाव में अर्जुन सिंह के अपने राजनैतिक कौशल से दांत खट्टे कर देने वाले दिलीप सिंह के अंदाज को भला कौन भूल सकता है,आइए हम सभी इस बार खरसिया से भारी बढ़त दिलाकर अपने प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाए और स्वर्गीय दिलीप सिंह जी को यह विजय समर्पित करें।

लोकसभा चुनाव के सह समन्वयक भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता ने कहा की हमारे भारत रत्न स्वर्गीय अटल जी ने आजादी के बाद से ही हम छत्तीसगढ़ वासियों की सबसे बड़ी मांग रही नए प्रदेश की मांग को पूरा करते हुए हमे नए प्रदेश की सौगात दी थी। नए प्रदेश निर्माण के बाद जोगी जी मुख्यमंत्री बने और उन्होंने दोनो हाथों से प्रदेश को लूटने का कार्य किया,2003 में प्रदेश में जैसे ही भाजपा की सरकार बनी तो हमारे मुख्यमंत्री डा रमन सिंह के नेतृत्व में हमारी सरकार ने पूरे 15 वर्ष प्रदेश को संवारने का काम किया लेकिन जैसे ही 2018 में फिर से कांग्रेस को सरकार बनी तो फिर से प्रदेश को खोखला बनाने की दिशा में उनकी सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी,भ्रष्टाचार जैसी महामारी ने पूरे प्रदेश को जकड़ लिया ,प्रदेश की जनता इन पांच वर्षों में यह समझ गई की जिनकी पार्टी ने नए प्रदेश का निर्माण किया है वही इसकी सही तरीके से विकास करने में समर्थ है।प्रदेश की जनता ने हमे अपना पुनः आशीर्वाद देकर सत्ता की चाबी दी है और हमारी सरकार इन तीन महीनो के अल्पकाल में ही मोदी गारंटी को आधार मानकर सारे वादे पूरी करती आ रही है।

लोकसभा चुनाव के सहसंयोजक विजय अग्रवाल जी ने कहा की चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है कार्यकर्ता अपने अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए पूरे जोश खरोश के साथ भीड़ जाए। चुनावो की तिथि और प्रक्रिया निर्धारित होते ही राजनैतिक गतिविधियां बढ़ रही है। हम सभी का लक्ष्य और संकल्प है कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट मोदी जी जीतकर देंगे। हम सबको स्वयं कार्ययोजना बनाकर समर्पित भाव से जिम्मेंदारी से अपने लक्ष्य के लिए समर्पित रहना होगा, परम वैभव की प्राप्ति के लिए केंद्र में मोदी जी की सरकार बनाना हमारी प्राथमिकता में है।

आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कमल गर्ग ने बैठक की प्रस्तावना रखी।मंच का दायित्व जिला भाजपा मंत्री महेश साहू ने संभाला इन्हे पार्टी द्वारा इस सम्मेलन को पूर्ण कराने के लिए प्रभारी भी बनाया गया है।आज के सफल आयोजन के लिए सभी ने इनकी प्रशंशा की।

आज के सम्मेलन में

Raigarh News :  गोपाल शर्मा,कमल गर्ग, अरुणधर दिवान,महेश साहू,बजरंग अग्रवाल, सुनीता विश्वकर्मा,श्रीचंद रावलानी, सतीश अग्रवाल,राजेन्द्र राठौर ,पुरषोत्तम पटेल ,लोचन पटेल,कन्हैया राठिया,संतोष चौहान,सनत नायक,यश प्रताप सिंह, पूनम सोलंकी, शोभा शर्मा,राजेश बेहरा, चम्पा माली ,रविन्द्र गवेल मंचासीन रहें।

उक्त प्रेस विज्ञप्ति जिला भाजपा के संवाद प्रमुख मनीष शर्मा ने जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button