Raigarh News : श्री श्री अष्ट पहरी नाम यज्ञ-2024 नागरामुड़ा में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न…

Raigarh News : अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा :- जिले के तमनार ब्लॉक अतर्गत ग्राम नागरामुड़ा में श्री श्री अष्ट पहरी नाम यज्ञ का अनुश्ठान किया गया था। जिसमें उड़ीसा से महिला कीर्तन मंडली को बैठकी कीर्तन हेतु आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत 22 फरवरी को सुबह भव्य किर्तन के साथ कलश यात्रा से हुआ। कलशयात्रा में समस्त ग्रामवासी सम्मिलित हुए थे। कलश यात्रा के उपरांत नाम यज्ञ का आरंभ चैतन्य महाप्रभु के मंत्र नाम है – *हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे,हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।।* -नाम उच्चारण के साथ किया गया, विधि-विधान नियमानुसार जिस समय से नाम का उच्चारण शुरू किया जाता है ठीक उसी समय में आठ पहर पूरा होने पर नाम उच्चारण स्थगित किया जाता है। पूरे तमनार ब्लॉक में नागरामुड़ा एक धार्मिक गांव के रूप में जाना जाता है, साल में लगभग पाँच छ: बार नाम किर्तन का आयोजन होता रहता है। हर बार उड़ीसा अंचल से विशेष किर्तन मण्डली खासकर महिला किर्तन मण्डली को लाया जाता है, जिसको सुनने, देखने के लिए हजारों की संख्या में प्रेमी भक्तों जन यहां पहुंचते हैं। इस बार भी हजार से ऊपर की संख्या में लोग पहुंच कर कार्यक्रम का लाभ उठाये। यह कार्यक्रम सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि आत्मरंजन से जूड़ा होता है लोगों के मन में भगवान के प्रति आस्था उत्पन्न करता है।

 

23फरवरी को सुबह जैसे ही अष्ट पहरी नाम यज्ञ आठ पहर पूरा हुआ, तत्पश्चात किर्तन मण्डलीयों को थोड़ा सा रेस्ट दिया गया, फिर किर्तन मण्डलीयों को जलपान कराया गया, तत्पश्चात दद्ही हण्डी फोढ़ कार्यक्रम के बाद महाभंडारे का कार्यक्रम किया गया, जिसमें पूरे गांव के साथ-साथ हजारों भक्तों को भोजन महाप्रसाद वितरण किया गया।

23फरवरी को दोपहर ओड़िशा बरगढ़ से कीर्तन मंडली तमीमुंडा से सैरेन्द्री जाल एवं रुचिदा कीर्तन मंडली से अंजना देहरी के बीच में दोपहर 3.30 बजे से बैठकी कीर्तन आयोजन किया गया।

सर्वे प्रथम आये हुए कलाकारों को कीर्तन मंडली नागरामुड़ा के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।पूरा नागरामुड़ा भक्ति मय भजनों से डूबा हुआ था।

सभी आगंतुक भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।

श्रीमती कुमारी विश्वाल- सत्यानंद विश्वाल ने अपने पोता साकेत विश्वाल के अन्नप्राशन के उपलक्ष्य में अष्टप्रहरी नामयज्ञ 2024 का सम्पूर्ण आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। अष्टप्रहरी नामयज्ञ में सेवा करने वाले राजकुमार यादव चकाबहाल, ललित कुमार किसान शारदा मंदिर झरना,मन्नु कैटर्स एवं जीना साउंड सांकरा को भी फूलों की माला से स्वागत किया गया।

Raigarh News : अंत में कीर्तन मंडली नागरामुड़ा की ओर से सभी कलाकारों एवं आगंतुक भक्तों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button