
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
लवन सहित अंचल में शुक्रवार और शनिवार की रात्रि को मौसम में आए अचानक बदलाव ने जमकर तबाही मचााई। तेज हवा और बारिश के दौरान लवन सहित अंचल के ग्राम कोरदा, सोलहा, सरखोेर, पंडरिया, परसाडीह, चिचिरदा, पैजनी, जुड़ा अहिल्दा सहित अन्य गांवों में तेज बारिश की वजह से पेड़ गिर गए। पेड़ो के सड़कोे पर गिरे होने की वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ। तुफान हटने के बाद स्थानीय लोगो ने पेड़ों को काटकर हटाना शुरू किया ताकि वाहनों को आने-जाने का रास्ता मिल सकें। बारिश के दौरान अंचल के इन गांवों में बिजली बाधित रही। जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को काफी परेशान भी होना पड़ा। फिलहाल इस आंधी तुफान में किसी की हताहत होनेे की खबर नहीं मिला है। शुक्रवार व शनिवार की रात्रि बारिश होने के दूसरे दिन तेज धूप खिली। लोगों को एक तरफ उमश भरी गर्मी ने परेशान कर रखा है, वही, देर शांम व रात्रि में जोरदार बारिश हो रही है। साथ ही लगातार हो रही बारिश की वजह से खेत व आम रास्तों पर जगह-जगह पानी भर गए है। जिससेे लोगों को आवागमन में परेेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही लवन से लगे ग्राम कोरदा के पर्यापारा मोहल्ला में ज्यादा बारिश व आंधी तुफान आने की वजह से एक विधवा महिला फागन बाई यादव का मिट्टी से बना घर ढह गया है। जिसकी वजह से बारिश में उन्हें रहने खाने पीने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उस विधवा महिला ने शासन-प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग किये है। जिससे वह अपनी घर का मरम्मत करा सकें। वही इसी पर्यापारा मोहल्ले में ही एक दूसरी विधवा महिला सहेतरिन बाई मानिकपुरी अपने पुत्र गुलाब के साथ रहती है। 45 वर्षीय पुत्र का मानसिक संतुलन ठीक नहीं। इस विधवा महिला का एक छोटा सा मिट्टी का घर था ओ भी लगातार बारिश होने की वजह से पूरी तरह ढह गया। ग्राम पंचायत कोरदा के द्वारा उनके लिए रंगमंच भवन में रहने की अस्थाई रूप से व्यवस्था की गई है। फिलहाल वह अपने पुत्र के साथ रंगमंच भवन में रहकर जीवनयापन कर रही हैं। उन्होंने ने भी शासन प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग किए है।




