कलेक्टर ने 18 से 44 आयु वर्ग वाले लोगों का सीजी टीका वेब पोर्टल के माध्यम से ही टीकाकरण के लिए पंजीयन करने के निर्देश

चिन्हांकित स्वास्थ्य केंद्र में लोगों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया है, लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से भी टीकाकरण के लिए पंजीयन किया जाएगा, ग्राम पंचायत में संचालित 222  कॉमन सर्विस सेंटर में वीएलई ग्रामवासियों का टीकाकरण के लिए पंजीयन करेंगे

जशपुरनगर 17 मई 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली । उन्होंने कहा कि अब से 18 से 44 आयु वर्ग के अन्तोदय राशनकार्ड धारकों,  बीपीएल परिवारों , एपीएल परिवार और फ्रंट लाइन वर्कर का टिकाकरण करवाने से पहले सीजी टिका वेब पोर्टल में पंजीयन करवाना अनिवार्य है । उन्होंने कहा कि  शहरीध् ग्रामीण  क्षेत्र के लोग  इंटरनेट के जानकार व्यक्ति  अपना पंजीयन घर बैठे कर सकते हैं । ग्रामीण लोगों की सहायता के लिए विकास खंड में बनाए गए टीकाकरण केन्द्र में हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। हितग्राही अपना राशन कार्ड , आधार कार्ड के साथ केन्द्र में भी जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। वर्चुअल से जिला पंचायत सीईओ श्री के एस मंडावी , सभी एसडीएम,  जनपद सीईओ और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ श्री पी सुधार विकास खंड के सभी चिकित्सा अधिकारी सीधे जुड़े थे । कलेक्टर ने कहा टीकाकरण करवाने के लिए हितग्राहियों को सीजी टिका वेब पोर्टल में एक दिन पूर्व पंजीयन अवश्य कराएं। वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य विभाग के मास्टर ट्रेनर ने सभी अधिकारियों को पंजीयन की प्रकिया के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि पंजीयन के आधार पर विकासखंड वार टिकाकरण केन्द्र  निर्धारित किया और लक्ष्य भी दिया गया है। कलेक्टर ने लोगों को धैर्य बनाए रखने की अपील किए है तथा पोर्टल में पंजीयन के अनुसार केंद्रों की संख्या निर्धारण कर निर्धारित प्रक्रिया अनुसार टीका लगाया जाएगा , यह लोगों को आश्वस्त किया है।
कलेक्टर ने लोगों की सुविधा को देखते हुए और टिकाकरण पंजीयन करवाने के लिए जिले के सभी च्वाइस सेंटर को खोलने क के निर्देश दिए हैं। और शासन के मापदंड के निर्देश अनुसार कोविड 19 गाइड लाइन का  गंभीरता से पालन करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी 8 विकास खंड के तहसील कार्यालय में संचालित एक एक एवं कलेक्टर जिला कार्यालय में लोक सेवा केन्द्र कुल 9 केन्द्रों के माध्यम से हितग्राही टिकाकरण के अपना पंजीयन करा सकते और स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए हेल्प  डेस्क का भी लाभ लिया जा सकता है । ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम पंचायत में संचालित 222 कॉमन सर्विस सेंटर के बीएली भी  गामीणजनों की सहायता करेंगे और टिकाकरण के लिए पंजीकरण करेंगे।
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के ई जिला प्रबंधक श्री निलाकर बासु ने बताया कि  पंजीयन हेतु अंत्योदय एवं बीपीएल कार्डधारियो को राशनकार्ड के साथ कोई एक पहचान पत्र, एपीएल हितग्राही राशनकार्ड एवं आधार कार्ड, वोटर आईडी या कोई एक पहचान पत्र, एवं फ्रंट लाइन वर्कर को अपने एवं अपने परिजनों के पंजीयन के लिए अपने साथ पहचान पत्र के अतिरिक्त कार्यालयीन संस्था का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि सीजी टीका वेब पोर्टल में पंजीयन हेतु मोबाईल की अनिवार्यता नही है। मोबाईल एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी की असुविधा वाले लोग हेल्प डेस्क या अपने नजदीकी पंचायत मुख्यालय के चॉइस सेंटर में जाकर अपना पंजीयन करा सकते है। पंजीयन करने के बाद  हितग्राहियो को वीएलई द्वारा एक पंजीयन नंबर प्रदान किया जाएगा जिसे उन्हें सुरक्षित रखना होगा।  टीका लगने के समय केंद्र में अपना पंजीयन नंबर देने के बाद ही हितग्राही को टीका लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button