नियमितिकरण की मांग को लेकर अनियमित कर्मचारियों की मशाल रैली

रायपुर: नियमित करने की मांग को लेकर विभिन्न विभागों के अनियमित कर्मचारियों ने रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन किया। राजधानी रायपुर में भी अनियमित कर्मचारियों ने मशाल रैली निकाली। उनकी रैली में 54 विभाग के कर्मचारियों सहित तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन में शामिल आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने सरकार के नीतियों के विरोध में मुंडन करवाया। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button