बाप की रूह कपा देने वाली हैवानियत : 7 दिन की मासूम को मारी 5 गोलियाँ और फिर…

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) से हाल ही में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहां पर एक पिता ने अपनी सात दिन की बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी है। सुनकर आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। जी दरअसल मिली जानकारी के तहत पिता ने मासूम में एक नहीं बल्कि पांच गोलियां दागीं।

जी हाँ और इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे इलाके गम और दशहत का माहौल है। बताया जा रहा है क्रूर पिता ने अपनी बच्ची को पांच गोलियां मारीं। इस समय सोशल मीडिया (Social Media) पर यह खबर वायरल हो रही है और जो इस बारे में सुन रहा है उसके होश उड़ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग आरोपी बाप को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। इसी के साथ पंजाब के महानिरीक्षक (IG) ने घटना पर संज्ञान लिया है और क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी (आरपीओ) सरगोधा से घटना की रिपोर्ट तलब की है। कहा जा रहा है कि आरोपी पिता बेटा चाहता था, लेकिन जब बेटी हुई तो वो गुस्से में पागल हो गया और बच्ची को मौत के घाट उतार डाला।

इस मामले में आईजी ने उस पिता को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। जी दरअसल उनका कहना है कि मासूम को मौत के घाट उतारने वाले को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। खैर यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इसके पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं और उन मामलों ने हर किसी के होश को उड़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button