भारतीय जनता पार्टी के छह पार्षद 6 वर्षों के लिए निष्कासित मामला नगर पालिका परिषद चुनाव का

दिनेश दुबे
आप की आवाज
नगर पालिका परिषद के जनता पार्टी के छह पार्षद  6 वर्षों के लिए निष्कासित
बेमेतरा — बेमेतरा  नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चुनाव में भारती भारतीय जनता पार्टी के 6 पार्षदों ने  क्रॉस वोटिंग की थी। भारतीय जनता पार्टी ने 6 पार्षदों को छह साल के लिए निष्काषित कर दिया है।
बेमेतरा नगर पालिका चुनाव में बीजेपी के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए कांग्रेस से नगर पालिका अध्यक्ष बनाया था।
जिस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्कासन आदेश संगठन मंत्री पवन साय के द्वारा दिनांक 27 मई 2021 को 6 पार्षदों को 6 वर्षों के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित किए जाने का निष्कासनआदेश पत्र भेजा है।
यहां पर यह बताना भी जरूरी है कि नगर पालिका परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी अपना अध्यक्ष नहीं बना पाई।

भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग किया था।  जिसकी शिकायत प्रदेश संगठन तक पहुंची थी। जिसके तहत पार्षद नीतू कोठारी, घनश्याम देवांगन, प्रवीण नीतू राजपूत, देवराम साहू, वीरेंद्र साहू और पंचू साहू को क्रॉस वोटिंग का जिम्मेदार मानते व ठहराते हुए अनुशात्मक कार्यवाही की गई है।

पार्षदों ने इस्तीफा देकर वापस लिया था:

भारतीय जनता पार्टी का पूर्ण बहुमत होने के बाद भी पालिका अध्यक्ष नहीं बना पाने और क्रॉस वोटिंग से पार्टी की फजीहत के साथ जमकर बवाल मचा था।  हंगामा के बाद भारतीय जनता पार्टी  के पार्षदों ने शपथ पत्र के साथ कलेक्टर को इस्तीफा सौप दिया था । परंतु कुछ दिनों बाद अपना इस्तीफा भी वापस ले लिया था।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी ने बताया कि प्रदेश संगठन का निर्णय 6 पार्षदों के 6 वर्ष के निष्कासन हेतु जारी किया गया है । उक्त प्रदेश संगठन का निर्णय हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button