विधायक आशीष छाबड़ा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया आभार व्यक्त

दिनेश दुबे 9425523689
आप की आवाज
*बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया आभार व्यक्त *
बेमेतरा= विधायक आशीष छाबड़ा ने प्रदेश के धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की सीमा 20 क्विंटल किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसान हितैषी सरकार है प्रदेश की पहली सरकार है जिसमें किसानों का इतनी बड़ी मात्रा में कर्ज माफ किया तथा प्रति वर्ष 25 सौ रुपए क्विंटल की दर से धान की खरीदी की कोरोना काल की मजबूरी के चलते भी किसानों से धान की खरीदी प्रभावित नहीं हुई केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने किसानों से प्रदेश सरकार धान खरीदी ना कर सके इसके लिए लाखों उपाय किए फिर भी प्रदेश की भूपेश सरकार ने किसानों उनके ऊपर की पूरे धान खरीदी की आगामी वर्ष में प्रदेश की सरकार 28 सौ रुपए क्विंटल कि दर से धान खरीदी करने का फैसला किया है जो प्रदेश के इतिहास में अब तक धान खरीदी की सर्वाधिक दर होगी प्रदेश की सरकार ने किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना हो इस कारण धान खरीदी केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई है प्रदेश की पहली सरकार है जो किसानों से उनके उपज का एक-एक दाना खरीद रही है और उनको उनके मेहनत का पूर्ण प्रतिफल दे रही है भूपेश सरकार ने किसानों के लिए न्याय योजना के माध्यम से किसानों को लाभान्वित किया है किसान भली-भांति समझ रहे हैं कि भूपेश सरकार ही है जो किसानों के हितों में सदा उनके साथ खड़ी है जबकि भाजपा सरकार ने गत वर्ष धान के बोरों की सप्लाई रोक कर धान खरीदी को प्रभावित करने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेस की सरकार ने धान खरीदी प्रभावित ना हो इसको देखते हुए किसानों से ही उनके बोरो मे धान खरीदा किसानों को बोरो का भी उचित मूल्य प्रदान कियाऔर सुचारू रूप से धान की खरीदी जारी रखी इस वर्ष भी किसानों से सुचारू रूप से धान खरीदी की गई किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है विधायक आशीष छाबड़ा ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल की दर से खरीदी के निर्णय को अविस्मरणीय बताया जो किसानों को उनके उपज का सही मूल्य मिल सकेगा विधायक  ने बताया कि वे लगातार किसानों से मिल रहे हैं और उन्हें धान खरीदी की सीमा बढ़ाने को लेकर किसानों से प्रदेश सरकार के प्रति आभार सुनने को ही मिल रहा है किसानों के बीच हर्ष का माहौल है आगामी चुनाव में भी प्रदेश की किसान किसानों की सरकार अर्थात भूपेश बघेल की सरकार बनाने जा रहे हैं इसमें कहीं किसी प्रकार का संदेह नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button