देश विदेश

समन मिलते ही कोरोना की चपेट मे आई सोनिया गांधी……

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

नई दिल्ली: सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी है. रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी पिछले दिनों जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थीं, उनमें से भी कई कोरोना संक्रमित निकले हैं. सुरजेवाला के मुताबिक, सोनिया गांधी को कल (बुधवार) शाम को हल्का बुखार आया था, इसके बाद हुए कोविड टेस्ट में वे पॉजिटिव आईं. सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी ने फिलहाल खुद को आइसोलेट कर लिया है. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और वह ठीक हो रही हैं. सुरजेवाला ने उम्मीद जताई कि 8 जून से पहले सोनिया ठीक हो जाएंगी. बता दें कि 8 जून को प्रवर्तन निदेशालय ने उनको पूछताछ के लिए बुलाया है. यह पूछताछ नेशनल हेराल्ड से जुड़े केस में होनी है. सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी के दो-तीन दिन में ठीक होने की उम्मीद है.

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button