बस्तर: IG सुंदरराज पी ने बताया कि माओवादियों ने बच्चों का ध्यान पढ़ाई से भटकाकर माओवाद संगठन में शामिल करने पर जोर दिया था। लेकिन वे अपनी इस प्लानिंग में कामयाब नहीं हो सके। गांव-गांव में पुलिस का नेटवर्क फैल चुका है। कई नक्सली एनकाउंटर में ढेर हुए हैं तो कइयों ने सरेंडर कर दिया है। साथ ही कई नक्सलियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। जिससे नक्सली बौखलाए हुए हैं। इसलिए बच्चों का ध्यान भटकाकर उन्हें बाल संघम संगठन में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। माओवादियों ने ज्यादातर स्कूली छात्र-छात्राओं और युवाओं को संगठन में भर्ती करने की कोशिश की है। स्कूल-कॉलेज खुलने के बाद अंदरूनी इलाके के जो भी बच्चे वापस आए, उनकी काउंसलिंग की गई थी। गांव के बच्चे पढ़ लिखकर अब अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। वे नक्सलियों के चंगुल में नहीं आएंगे। बच्चों को ढाल की तरह करते हैं इस्तेमाल बस्तर में माओवादी बच्चों को ढाल बनाकर अपना काम निकलवाते हैं। कुछ साल पहले दंतेवाड़ा के कुआकोंडा इलाके में कुछ स्कूली बच्चों को पुलिस ने पकड़ा था। जो स्कूल के बैग में माओवादियों के लिए दवाइयां लेकर जा रहे थे। बीजापुर की एक महिला माओवादी ने खुलासा किया था कि पोटाकेबिन की कई बच्चियां माओवाद संगठन में शामिल हो चुकी हैं। सरेंडर करने वाली महिला माओवादी खुद भी जब पोटाकेबिन में पढ़ाई करती थी तो नक्सली इसे भी बहला-फुसला कर अपने साथ लेकर चले गए थे। महिला नक्सली के इस खुलासे के बाद जबरदस्त हड़कंप मच गया था।
Read Next
26 minutes ago
निजी स्कूलों की वार्षिक परीक्षा अब जिला शिक्षा अधिकारी के नियंत्रण में, पारदर्शिता और अनुशासन पर जोर
29 minutes ago
सुप्रीम कोर्ट से कवासी लखमा को मिली बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में अंतरिम जमानत मंजूर
2 hours ago
छत्तीसगढ़ में तंत्र-मंत्र ठगी का भंडाफोड़, सरपंच पति समेत 5 गिरफ्तार, पैसे डबल करने के नाम पर ढाई लाख की ठगी
14 hours ago
ऑपरेशन मुस्कान: रायगढ़ पुलिस ने 59 में से 56 गुम इंसानों को खोजकर लौटाई मुस्कान
14 hours ago
सनी लियोन के रायपुर आगमन पर विवाद, बजरंग दल ने जताई तीव्र आपत्ति
15 hours ago
खरसिया में मनरेगा के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित, सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न
16 hours ago
रायगढ़ जिले में सार्वजनिक आयोजनों के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य
16 hours ago
आकस्मिक निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज से मिला 10–10 लाख रुपये का बीमा चेक
16 hours ago
वापसी के साथ कसावट: धरमजयगढ़ अनुविभाग में जुड़ते ही तमनार थाने पहुँचे एसडीओपी तिवारी
16 hours ago





