
दशहरे के दिन घटित हृदय विदारक घटना के शिकार हुए गौरव अग्रवाल (नाटु) को कैंडल मार्च निकालकर महाराजा चौक में किया गया श्रद्धांजलि अर्पित….. विजयादित्य सिंह जूदेव भी हुए शामिल और दिया.…..
जशपुर जिला अंतर्गत विकासखंड पत्थलगांव में दशहरे के दिन घटित हृदय विदारक घटना में मृत्यु हुए गौरव अग्रवाल (नाटु) के लिए आज जशपुर जिला मुख्यालय में महिला मोर्चा के अगुवाई में और प्रदेश कार्यसिमिति, जिला भाजपा, जिला युवा मोर्चा एवं भाजपा मंडल और युवा मोर्चा मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ के उपस्थिति में केंडल मार्च निकाला कर महाराजा चौक में श्रधांजलि अर्पित किया गया। एवं मृतक के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया । इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार विजयादित्य सिंह जूदेव, रायमुनि भगत, राजकपूर भगत, यशप्रताप सिंह जूदेव, संतोष सिंह एवं अन्य अन्य कार्यकर्ता एवं पार्टी के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।



आपको बता दें कि दशहरा के दिन पत्थलगांव शहर में दुर्गा विसर्जन की रैली निकाली गई थी, इस रैली में शहर के लोग काफी संख्या में शामिल हुए थे उसी दौरान गांजा से लदा हुआ एक चार पहिया वाहन उस भीड़ को उड़ाता हुआ एवं कुचलता हुआ पार हो गया जिसके कारण गौरव अग्रवाल मौत हो गई एवं अन्य कई लोग घायल भी हुए थे। हालांकि आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।