
धर्मजयगढ़ परिक्षेत्र में हाथी ने ली एक ग्रामीण की जान
आप की आवाज
वन मंडल धरमजयगढ़ परिक्षेत्र में हाथी ने ली ग्रामीण की जान
रायगढ़ ===धर्मजयगढ़ में हाथी ने फिर एक व्यक्ति को मार डाला। घटना वन मण्डल धरमजयगढ़ क्षेत्र के मेडरमार कालोनी की है। जहां रात्रि लगभग 11 बजे दिलीप हलदार उम्र 53 वर्ष मेडरमार निवासी को हाथी ने कुचलकर मार दिया है। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर आ पहुंचीं। बताया जा रहा है कि तीन हाथी रात होते ही इस क्षेत्र में आ गए थे। जिनसे मृतक की मुड़भेड़ हो गई जिसके बाद हाथियों ने उसे मार दिया। बता दें कि पिछले कई दिनों से हाथी इस क्षेत्र में फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य के कई जिला हाथियों से प्रभावित है। जिसमें रायगढ़ जिले का धरमजयगढ़ वन मण्डल भी शामिल है। जहां हाथी के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोग ज्यादा परेशान हैं।लगभग दो दशक पूर्व हाथियों ने इस क्षेत्र में दस्तक दिया था। जिसके बाद इनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है। शुरू में संख्या कम होने के कारण जंगल में ही रहते थे लेकिन अब जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में उत्पात मचा रहे हैं। जंगल किनारे के कई गांवों में तो हाथी बड़ा समस्या बन गया है। जहां रात तो रात दिन में भी खतरा बना रहता है। जबकि फसलों को नुकसान पहुंचाना तो आम बात हो गई है। बता दें कि बीती रात बायसी कालोनी में भी तीन हाथी आकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। जिन्हें किसी तरह बड़ी मुश्किल से बीजापतरा बांस बाड़ी तक भगाया गया था। इस वन मण्डल क्षेत्र में अब तक हाथियों ने 2 सौ से भी अधिक लोगों को मार डाला है।
घटना के बाद पहुंचे वन कर्मियों और हाथी मित्रों ने मृतक़ का शव निकाल कर ग्राम लाया। जहां पंचनामा के बाद मृतक़ के शोक संतप्त परिजनों को सरपँच के हाथों वन मण्डलधिकारी ने सहायता राशि का चेक थमाया।