पिछली सरकार की गलतियों का नतीजा है नवा रायपुर में कुर्की की नौबत आना : अकबर

रायपुर। नवा रायपुर में कर्ज नहीं चुकाने पर बैंक द्वारा जमीन पर कब्जे की खबर पर पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने सरकार पर तीखा तंज कसा था। उनके तंज, आरोपों का जवाब देने के लिए आज वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर सामने आए। पूर्व सीएम डा. रमन सिंह के आरोपों पर मंत्री अकबर ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में जितना निर्माण हुआ है वह पूर्व सीएम डा. सिंह के कार्यकाल में ही हुआ है। पूर्व सरकार ने बिना सर्वे कराए निवेश किया, निर्माण किया। जिसके चलते मांग नहीं होने से रिटेल कॉम्प्लेक्स की सम्पत्ति बिक नहीं रही, इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री ही पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। पूर्व सरकार ने सीबीडी कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए 262.31 करोड़ का कर्ज लिया था। श्री अकबर ने कहा कि निर्माण की लागत ज्यादा होने से रिटेल कॉम्पलेक्स की प्रति वर्ग फुट की दर पंडरी, तेलीबांधा जैसे राजधानी के पाश इलाकों की बिल्टअप की दर से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि सम्पत्ति बेचकर ही ऋण की अदायगी की जाती है। लेकिन सम्पत्ति बिकी ही नहीं इसलिए बैंक द्वारा नीलामी जैसी स्थिति बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button