
छ.ग. शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 , विभागीय अधिसूचना जारी , CG TET सिलेबस…..
रायपुर – छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 हेतु राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् रायपुर ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर को पत्र जारी किया है। जारी पत्र अनुसार इस वर्ष यानि 2022 में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 आयोजित की जाएगी। ज्ञात हो कि इससे पहले 2020 भी शिक्षक पात्रता परीक्षा आमंत्रित किया गया था। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते उक्त परीक्षा को 09 फरवरी 2022 को आयोजित की गई थी। वही इस वर्ष भी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 / CG TET 2022 आयोजित की जाएगी। इस सन्दर्भ में एससीइआरटी के द्वारा पत्र भी जारी हो गए है। CG TET परीक्षा 2022 सिलेबस भी नीचे दी गई है। डाउनलोड कर अवश्य अध्ययन करें।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल को जारी आदेशानुसार संचालक लोक शिक्षण संचालनालय इंद्रावती भवन नया रायपुर के पत्र क्रमांक / सीधी भर्ती / 2022 / 793 / दिनांक 05.08.22 के तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाना है। पूर्व में यह परीक्षा सत्र 2020 के लिए आयोजित की गई थी किन्तु कोरोना महामारी के कारण इसका आयोजन 09 जनवरी 2022 को की गई थी , जिसमे सत्र 2021 तक के प्रशिक्षार्थियों को सम्मिलित होने का अवसर दिया गया था।
सत्र 2022 में भी शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाना भी प्रस्तावित है। उक्त परीक्षा के सन्दर्भ में विस्तृत निर्देश एससीइआरटी के तरफ से छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल को है। साथ ही परीक्षा आयोजन करने की जिम्मेदारी भी व्यापम को दी गई है। एससीइआरटी के निर्देशानुसार व्यापम द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का विज्ञापन बहुत जल्द जारी कर आवेदन आमंत्रित किया जाएगा।
10 हजार शिक्षकों के पदों में इस वर्ष होगी सीधी भर्ती – स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत इस वर्ष मुख्यमंत्री के घोषणा अनुसार 10 हजार शिक्षकों के पदों तैयारी शुरू हो गई है। ,यही कारण है कि विभाग द्वारा अब शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन यथा शीघ्र किया है। ताकि नए अभ्यर्थियों को भी उक्त शिक्षक भर्ती परीक्षा लेने का अवसर प्राप्त। शिक्षक भर्ती नियमानुसार प्राथमिक शिक्षक एवं मिडिल शिक्षक हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होने अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त डीएड एवं बीएड की डिग्री भी होनी चाहिए।
10 हजार शिक्षकों के पदों में होगी भर्ती मुख्यमंत्री का ऐलान ,, विभागीय प्रक्रिया शुरू ,,, 👇
a2zkhabri.com रायपुर – प्रदेश में बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री के घोषणा अनुरूप प्रदेश में 10 हजार शिक्षकों के पदों में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने ही वाली है। विभाग द्वारा बहुत जल्द विस्तृत विभागीय विज्ञापन , नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे। ज्ञात हो कि माननीय मुख्यमंत्री ने मानसून बजट सत्र के दौरान विधान सभा में शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षकीय स्कूलों में 10 हजार पदों में शिक्षक भर्ती करने किए थे। वही आज माननीय मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर 10 हजार शिक्षकों के पदों में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दिए है।
14580 पदों में पिछले बार हुई थी भर्ती – ज्ञात हो कि प्रदेश में शिक्षा कर्मी भर्ती युग को समाप्त कर करीब 25 साल के बाद शिक्षक के नियमित पदों में भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की गई थी। पिछले बार 2019 में सहायक शिक्षक , शिक्षक , व्याख्याता एवं अन्य पदों सहित कुल 14580 पदों में भर्ती विज्ञापन जारी की गई थी। इस तरह से शिक्षा विभाग के अंतर्गत बड़े अंतराल के बाद नियमित पदों में पुनः दोबारा भर्ती हुई। वही इस बार माननीय मुख्यमंत्री ने पुनः 10 हजार शिक्षकों के पदों में भर्ती करने का ऐलान विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान किया था। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद उक्त पदों में भर्ती की तैयारी भी पूरी हो गई है ,बहुत जल्द अब विभाग द्वारा विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल / व्यापम द्वारा होगी भर्ती परीक्षा – 2019 में हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ही उक्त पदों में भर्ती परीक्षा आयोजित करेगी। विज्ञापन जारी होने के बाद निर्देशानुसार पात्र अभ्यर्थी व्यापम के विभागीय वेबसाइट पर vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा इस वर्ष लिए गए महत्वपूर्ण फैसले के बाद व्यापम के अंतर्गत होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार के कोई भी शुल्क भुगतान की आवश्यकता नहीं होगी। शिक्षा विभाग में जाने के इच्छुक एवं योग्यताधारी अभ्यर्थी अभी से भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर देवें।
शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 सिलेबस यहाँ देखें – शिक्षक पात्रता परीक्षा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक दो स्तर में आयोजित होती है। यहाँ प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल शिक्षक पात्रता हेतु अलग – अलग सिलेबस दी गई है , जिसे डाउनलोड कर अध्ययन करें।
प्राथमिक शाला सिलेबस –
बालविकास और शिक्षा शास्त्र – 30 अंक
हिंदी – 30 अंक
अंग्रेजी – 30 अंक
गणित – 30 अंक
पर्यावरण – 30 अंक
विस्तृत सिलेबस pdf नीचे डाउनलोड करें।
उच्च प्राथमिक शाला सिलेबस –
बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र – 30 अंक
हिंदी – 30 अंक
अंग्रेजी – 30 अंक
गणित और विज्ञान – 60 अंक अथवा
सामाजिक विज्ञान – 60 अंक