महिला समुहों से लाखों की ठगी! आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज

पावेल अग्रवाल धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ जनपद के समीप स्थित विशेष संरक्षित जनजाति बिरहोर बाहुल्य ग्राम खलबोरा के कई महिला समूहों को माइक्रो फाइनेंस कंपनी के माध्यम से लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की शिकायत पिछले दिनों दर्ज कराई गई थी। वहीं इस मामले की पीड़ित महिलाएं आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर कई बार थाने के अधिकारियों से गुहार लगा चुकीं थीं। अब इस गंभीर मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खलबोरा निवासी एक युवक ने पैसे कमाने का शॉर्टकट तरीका अपनाया और गांव के ही कई महिला समुहों के नाम पर लोन निकलवाया और उन्हें झांसा देकर उनके करीब 9 लाख रुपये लेकर चंपत हो गया। अब इस मामले में आरोपी युवक धनसिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। वहीं आरोपी युवक इस कांड को अंजाम देने के बाद से ही फरार बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button