छत्तीसगढ़न्यूज़

राजेंद्र जायसवाल बने कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष, नागेन्द्र श्रीवास सचिव चुने गए, मनोज शर्मा संरक्षक निर्वाचित…

दिलीप कुमार वैष्णव (आपकी आवाज)
कोरबा छत्तीसगढ़ – कोरबा प्रेस क्लब की नयी कार्यकारिणी 2024-26 के लिए हुए चुनाव में राजेन्द्र जायसवाल ने अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर मनोज ठाकुर जबकि हरिराम चौरसिया तीसरे स्थान पर रहें। अध्यक्ष के लिए राजेन्द्र जायसवाल को 84, मनोज ठाकुर को 80 एवं हरिराम चौरसिया को 03 वोट मिले हैं। इसी तरह सचिव पद पर नागेन्द्र श्रीवास ने जीत हासिल की। नागेन्द्र श्रीवास को 120 एवं धीरज दुबे को 48 वोट मिले हैं। वही संरक्षक पद के दो प्रत्याशी चुनाव मैदान पर थे , जिसमें मनोज शर्मा को 87 एवं नौशाद खान को 80 वोट मिले हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर रामेश्वर ठाकुर, कोषाध्यक्ष के पद पर ई. जयन व सहसचिव के पद पर रघुनंदन सोनी निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजकुमार शाह, शेख असलम एवं नीलम पड़वार चुने गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button