90 वर्ष की बुजुर्ग महिला मुटकी प्रजापति ने किया लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान

90 साल की उम्र में दिखा वोट देने का जज्बा

जशपुर/बगीचा 17 नवंबर 2023/ मतदान दिवस के दिन आज बुजुर्ग मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया। बुजुर्ग मतदाता श्रीमती मुटकी प्रजापति उम्र 90 साल ने प्राथमिक शाला भट्टीकोना बूथ क्रमांक 80 में आ कर मतदान किया।
ज्ञात हो कि निर्वाचन में दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा प्रदान की गईं है जिसके कारण दिव्यांग बुजुर्ग मतदाताओं में उत्साह बना हुआ है जिसके कारण उन्होंने मतदान कर अपने आप को देश का एक जिम्मेदार नागरिक सिद्ध किया है ।
इस मतदान अवसर पर वोट करने आई मुटकी प्रजापति ने बताया कि किसी भी स्थिति में वोट हर चुनाव में देती हूँ और सभी से अपील करती हूँ कि सभी को अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button