छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़: सांसद राधेश्याम राठिया ने पीले चावल देकर जनजाति गौरव दिवस का न्योता दिया

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय जनजाति गौरव दिवस 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया ने जनजातीय समाज के प्रमुखों, सामाजिक प्रतिनिधियों और वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने आदिवासी परंपरा के अनुरूप पीला चावल भेंट कर समारोह में आने का न्योता दिया।

सांसद राधेश्याम राठिया जनजातीय समाज के लोगों को जनजाति गौरव दिवस का आमंत्रण देते हुए

सांसद राठिया ने समाज प्रमुखों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने जनजातीय समाज की परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक योगदान और महापुरुषों के बलिदान को याद करते हुए अपनी पहचान और विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया।

जनजातीय स्वाभिमान और विरासत को सम्मान देने का अवसर

उन्होंने कहा कि जनजाति गौरव दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के स्वाभिमान, सम्मान, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को नमन करने का अवसर है। भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय महापुरुषों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करना सभी का दायित्व है।

जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात करते सांसद राधेश्याम राठिया

धरमजयगढ़ में होने वाला प्रदेश स्तरीय समारोह जनजातीय एकता, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक गौरव का अवसर बनेगा। सांसद राधेश्याम राठिया ने समाज प्रमुखों, वरिष्ठजनों और जनजातीय समाज के लोगों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

जनजाति गौरव दिवस के आमंत्रण के दौरान वरिष्ठजन से आत्मीय मुलाकात
Show More

Related Articles

Back to top button