छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़: सांसद राधेश्याम राठिया ने पीले चावल देकर जनजातीय गौरव दिवस समारोह का दिया न्योता

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह के लिए आमंत्रण अभियान तेज हो गया है। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया ने जनजातीय समाज के प्रमुखों, सामाजिक प्रतिनिधियों और वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उन्हें पीले चावल भेंट किए और समारोह में शामिल होने का न्योता दिया।

सांसद राठिया ने समाज प्रमुखों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने जनजातीय समाज की परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक योगदान और महापुरुषों के बलिदान को याद करते हुए अपनी पहचान और विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया।

जनजातीय स्वाभिमान और विरासत का उत्सव है गौरव दिवस

सांसद ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के स्वाभिमान, सम्मान, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को नमन करने का अवसर है। भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय महापुरुषों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि धरमजयगढ़ में होने वाला प्रदेश स्तरीय समारोह जनजातीय एकता, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक गौरव का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा। सांसद राधेश्याम राठिया ने समाज प्रमुखों, वरिष्ठजनों और जनजातीय समाज के लोगों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button