छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर: पुलिस कमिश्नरेट में 4 निरीक्षकों के तबादले, अजय झा को अमानाका और सुधांशु बघेल को उरला की जिम्मेदारी

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक दृष्टिकोण से चार निरीक्षकों की अस्थायी पदस्थापना में बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 13 नवंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार तीन थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जबकि एक निरीक्षक को रक्षित केंद्र रायपुर में पदस्थ किया गया है।

इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक अजय झा, जो वर्तमान में तेलीबांधा थाना प्रभारी थे, उन्हें अमानाका थाना प्रभारी बनाया गया है। अमानाका थाना प्रभारी निरीक्षक सुधांशु बघेल को उरला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उरला थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालाकार अब तेलीबांधा थाना संभालेंगे।

इसके अलावा निरीक्षक बालेश्वर लहरे को टिकरापारा थाने से स्थानांतरित कर रक्षित केंद्र रायपुर में पदस्थ किया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि यह अस्थायी पदस्थापना तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगी। आदेश पर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के हस्ताक्षर हैं।

देखें जारी आदेश

पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी आदेश में चारों निरीक्षकों की वर्तमान और नवीन पदस्थापना का विवरण दिया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button