छत्तीसगढ़रायगढ़

पूर्व मंत्री उमेश पटेल के समक्ष कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र नेगी और शाखा यादव के नेतृत्व में रामचंद्र का शर्मा का कांग्रेस प्रवेश

रायगढ़ : जिले के शिक्षाविद्, समाजसेवी और पूर्व पुलिस निरीक्षक रामचंद्र शर्मा ने 12 नवंबर की देर शाम कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नंदेली हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी और रायगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में शर्मा ने पार्टी में प्रवेश किया। इससे पहले रायगढ़ कांग्रेस भवन में उनकी प्राथमिक सदस्यता की प्रक्रिया पूरी की गई।

कई दिनों से चल रही थीं कांग्रेस प्रवेश की चर्चाएं

रामचंद्र शर्मा के सक्रिय राजनीति में आने और कांग्रेस में शामिल होने को लेकर पिछले कुछ दिनों से रायगढ़ में चर्चाएं चल रही थीं। उनके सदस्यता ग्रहण करने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया। पार्टी में उनका प्रवेश स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

शिक्षा, खेल और सामाजिक क्षेत्र में रही है सक्रियता

रामचंद्र शर्मा पूर्व पुलिस निरीक्षक रहे हैं। इसके अलावा वे शिक्षा, खेल, पत्रकारिता और सामाजिक गतिविधियों से भी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। विभिन्न सामाजिक और बौद्धिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी रही है।

कांग्रेस संगठन में नए सदस्य के जुड़ने से बढ़ी हलचल

कांग्रेस नेताओं ने शर्मा का पार्टी में स्वागत किया। स्थानीय संगठन के लिहाज से उनके प्रवेश को नए सदस्य के जुड़ने के रूप में देखा जा रहा है। अब राजनीतिक हलकों की नजर इस बात पर रहेगी कि वे आने वाले समय में संगठनात्मक और जनसरोकार से जुड़े कार्यों में किस तरह सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button